75 वर्षीय वृद्ध महिला की सहायक बनी डायल 112



भोपाल। थाना निशातपुरा क्षेत्र में रात्रि में घर का रास्ता भटकी वृद्ध महिला को डायल-112 एफआरव्ही ने परिजन से मिलाया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जनता कॉलोनी में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला मिली है जो घर का रास्ता भटक गयी हैं। सूचना प्राप्ति पर तत्काल निशातपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। वाहन में मौजूद स्टाफ प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह आरक्षक गुलाब सिंह धाकड़ पायलेट भूपेंद्र ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की, महिला अपनी बहन का नाम अमरावती बता रही थी। इसके अलावा महिला और कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी। आसपास के क्षेत्र में महिला के परिजन की जानकारी प्राप्त की, महिला के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं होने पर एफआरव्ही स्टाफ महिला को थाना लेकर आए, जहां वृद्ध महिला की बहन महिला को ढूँढते हुए थाने आई, जिन्हे सत्यापन उपरांत महिला को सुपुर्द किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला उपचार के लिए डिंडौरी से भोपाल आयी थी जो अपनी बहन के यहां रुकी थी। 

Post a Comment

वार्ड समस्या एवं प्रतिक्रिया लिखें (0)

Previous Post Next Post